फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: केसीआर भाजपा विरोधी दलों को साधने के लिए जल्द करेंगे ठाकरे, ममता से मुलाकात

Mon, 14 Feb 2022 03:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हैदराबाद।

सार

केसी राव ने कहा कि यूपी चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे। वहीं कर्नाटक में हिजाब विवाद पर राव ने कहा कि यह अवांछित है।
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव भाजपा और एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने के लिए जल्द प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे। केसीआर ने रविवार को बताया कि अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलेंगे।

विज्ञापन


केसीआर ने कहा कि वह जल्द मुंबई जाकर इसके लिए उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे, जबकि ममता बनर्जी के हैदराबाद आने की संभावना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार को कथित जन विरोधी नीतियों के खिलाफ उसे हटाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह भाजपा विरोधी राजनीतिक दलों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इसका सच बाहर लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ममता ने उन्हें फोन पर इस बारे में चर्चा की। राव ने हालांकि इस सवाल का सीधा उत्तर नहीं दिया कि क्या वह विपक्षी मोर्चे का नेतृत्व करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि एक बात का मैं वादा करता हूं कि मैं इसमें अहम भूमिका निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे। वहीं कर्नाटक में हिजाब विवाद पर राव ने कहा कि यह अवांछित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें