फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बाल विवाह पर सख्ती: नकली काजी बनकर करा रहे थे शादी, पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया

Thu, 14 Sep 2023 11:56 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैलाकांडी

सार

अधिकारी ने बताया कि 15 आरोपियों को हैलाकांडी, पंचग्राम, कटलीचेरा, अल्गापुर, लाला, रामनाथपुर और बिलाईपुर इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। सभी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाल विवाह कराने का आरोप है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्य सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ा है। आरोप है कि हैलाकांडी जिले में इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके बाल विवाह कराए हैं। गौरतलब है, हाल ही में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक कार्यक्रम में चेतावनी दी थी। उन्होंने रविवार को कहा था कि राज्य में आने वाले 10 दिनों के भीतर बाल विवाह में शामिल 3000 लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

नकली काजी बनकर करा रहे थे शादी
अतिरिक्त एसपी शमीर दप्तारी बरुआ ने बताया कि एक काजी ने शिकायत दी थी कि 16 लोग नकली काजी बनकर बाल विवाह करा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत बुधवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में एक अभियान चलाया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आखिरकार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को अलग-अलग इलाकों से पकड़ा है। हालांकि, सबूतों के अभाव में एक को छोड़ना पड़ा। 


पुलिस हिरासत में भेजा

बरुआ ने कहा कि गिरफ्तार लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाल विवाह कराने का आरोप है। इन लोगों को हैलाकांडी, पंचग्राम, कटलीचेरा, अल्गापुर, लाला, रामनाथपुर और बिलाईपुर इलाकों से पकड़ा गया हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


चार हजार से अधिक गिरफ्तार

बता दें, राज्य सरकार ने फरवरी में बाल विवाह पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। अभी तक चार हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें