फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार : असदुद्दीन ओवैसी बोले- सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद केंद्र ने टीका की नीति बदली

Sat, 23 Oct 2021 07:03 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

कोविड टीकाकरण को लेकर विपक्ष हमलावर है इस बीच कांग्रेस ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी टीकाकरण को लेकर देश को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में टीके पर सियासत खत्म नहीं हो रही है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने राज्यों और लोगों को उनके भाग्य के भरोसे छोड़ दिया था। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद केंद्र ने टीके की आपूर्ति व वितरण पर काम शुरू किया। ओवैसी ने कहा कि टीके का पहला ऑर्डर पीएम ने विवाद शुरू होने से पांच दिन पहले किया था। 

विज्ञापन


टीकाकरण को लेकर देश को  गुमराह कर रहे पीएम : कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने शुक्रवार को कहा, मोदी टीकाकरण को लेकर देश को गुमराह कर रहे हैं। अब तक सिर्फ 21 फीसदी आबादी को ही टीके की दोनों खुराकें लग पाई हैं। सरकार को इस साल के अंत तक सभी वयस्कों को टीका लगाने के अपने वादे पर एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

मेड इन इंडिया 'जुमला' : राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़ने की रिपोर्ट पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार दो तरह की बातें करती है। एक तरफ वो मेड इन इंडिया कहती और दूसरी तरफ ये रिपोर्ट। उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया सिर्फ जुमला है। राहुल  ने रिपोर्ट के उस अंश के आधार पर भी केंद्र पर हमला बोला जिसमें चीन के साथ व्यापार में 49% की बढ़ोतरी दर्ज करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि सरकार की करनी-कथनी दोनों अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें