फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी दोस्ती?: ओडिशा सीएम ने मोदी सरकार को दिए 10 में से 8 तो बिफरी भाजपा, कांग्रेस ने बोला हमला

Wed, 27 Sep 2023 02:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा में विपक्ष के नेता भाजपा के जयनारायण मिश्र ने कहा, "मुख्यमंत्री पटनायक को मोदी सरकार के पूरे काम के लिए 10 में से 10 अंक देने चाहिए थी। 
विज्ञापन
Naveen Patnaik, PM Narendra Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तरफ से केंद्र की मोदी सरकार को अच्छे काम के लिए 10 में से 8 नंबर दिए जाने को लेकर कांग्रेस बिफर गई है। इतना ही नहीं इस 'तारीफ' पर भाजपा ने भी बीजद को घेरा है और 10 में से 10 नंबर न देने के लिए पटनायक सरकार पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


क्या बोली भाजपा?
ओडिशा में विपक्ष के नेता भाजपा के जयनारायण मिश्र ने कहा, "मुख्यमंत्री पटनायक को मोदी सरकार के पूरे काम के लिए 10 में से 10 अंक देने चाहिए थी। हालांकि, मैं पटनायक को उनकी पूरी नाकामी के लिए शून्य अंक देना चाहूंगा। प्रधानमंत्री का कामकाज भ्रष्टाचार से मुक्त है, लेकिन पटनायक सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी है।" 

वहीं, कांग्रेस के विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने कहा कि वह राज्य की पटनायक सरकार और केंद्र की मोदी सरकार दोनों को ही बड़ा जीरो देना चाहेंगे। दोनों ने ही लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। 
विज्ञापन


इस पर बीजद विधायक शशि भूषण बेहेरा ने कहा कि पटनायक को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से रेटिंग की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोगों ने पटनायक को पहले ही पांच बार मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें पूरे के पूरे अंक दे दिए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें