फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरूप कुमार गोस्वामी ने ली आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

Thu, 07 Jan 2021 03:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, अमरावती
विज्ञापन
Andhra pradesh high court
विज्ञापन

सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके अरूप कुमार गोस्वामी ने बुधवार को आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विजयवाड़ा में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में न्यायमूर्ति गोस्वामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह उनका तबादला आंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी की जगह हुआ, जो अब सिक्किम स्थानांतरित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, मुख्य सचिव आदित्य नाथ दास, प्रधान सचिव (राजनीतिक) प्रवीण प्रकाश और अन्य अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे। इनके अलावा कई मंत्री, हाईकोर्ट के न्यायाधीश और कुछ विधायक भी कार्यक्रम में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें