फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal pradesh: असम राइफल्स पर हमला करने वाले नागा उग्रवादी समूह के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 12 Aug 2022 04:00 PM IST
अजय सिंह एन. अर्जुन, गुवाहाटी/ईटानगर

सार

ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर इस ताजा गोलीबारी की घटना की निंदा करते हुए आतंकी समूह के खिलाफ नारे लगाए और क्षेत्र में शांति बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में लोंगडिंग जिले के कुन्सा गांव के लोगों ने सुरक्षा बलों के साथ एकजुटता दिखाते हुए नागा उग्रवादी समूह एनएससीएन (के-वाईए) के खिलाफ कुन्सा में असम राइफल्स चौकी पर गोलीबारी करने के विरोध में प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक एनएससीएल (के-वाईए) के विद्रोहियों द्वारा घुसपैठ करने और कुन्सा में असम राइफल्स पोस्ट की ओर आग लगाने के असफल प्रयास के एक दिन बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर इस ताजा गोलीबारी की घटना की निंदा करते हुए आतंकी समूह के खिलाफ नारे लगाए और क्षेत्र में शांति बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए एनएससीएन के स्वयंभू मेजर जनरल प्योंग कोन्याक का पुतला फूंका।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एनएससीएन का यह गुट 1980 के दशक से सुरक्षा बलों पर हमले, जबरन धन वसूली और लूटपाट जैसी विध्वंसक गतिविधियों में लिप्त रहा है। मणिपुर में चार जून 2015 को घात लगा कर किए गए हमले में एनएससीएन (के) का हाथ था। इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद गए थे। इस घटना के बाद भारतीय सेना ने सीमा पार जाकर म्यांमार के अंदर स्थित एनएससीएन-के के शिविरों पर हमला किया जिसमें कई उग्रवादी मारे गए थे। इस गुट ने सेना के काफिले पर घात लगा कर हमला तब किया था जब वह केंद्र सरकार के एक वार्ताकार के साथ शांति वार्ता कर रहा था। इसके बाद सरकार ने बातचीत बंद कर दी और सितंबर 2015 में एनएससीएन-के को पांच साल के लिए प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें