फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा पर्चा लीक मामला : सेना का एक अधिकारी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

Mon, 08 Mar 2021 01:08 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पुणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के हालिया मामले में रविवार को सेना के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सैन्य अधिकारी इस मामले में गिरफ्तार होने वाला सातवां व्यक्ति है। सोमवार को उसे पुणे की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

इससे पहले, 28 फरवरी को होने वाली सेना की भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद दो सैन्य अधिकारियों और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया था। पुणे और 40 अन्य केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, पर्चा लीक होने के संबंध में शहर में दो मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामला पेपर लीक होने के संबंध में नववाड़ी थाने में दर्ज किया गया है, जबकि फर्जीवाड़ा से जुड़ा एक अन्य मामला विश्रामबाग थाने में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें