फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत, आठ अन्य घायल

Mon, 08 Mar 2021 12:57 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बीड (महाराष्ट्र)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बीड-पर्ली राजमार्ग पर रविवार रात एक ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा को टक्कर मारने के बाद ट्रक एक मोटरसाइकिल और एक अन्य वाहन से टकराते हुए सड़क किनारे तालाब में जा गिरा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दो बच्चों समेत सभी पांच लोग ऑटोरिक्शा में सवार थे। ऑटोरिक्शा वदवानी तहसील से बीड की ओर जा रहा था और रात करीब आठ बजे ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई।

अधिकारी ने बताया कि कुछ घायलों को बीड सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकी को औरंगाबाद रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें