फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव: अनुराग ठाकुर ने संपादक की तरह बताया कैसे लिखें प्रेस नोट, कैसे बनाएं हेडलाइन कि तुरंत समझ में आए खबर

Wed, 21 Jul 2021 05:19 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली,

सार

आमतौर पर हेडलाइन और खबरों को लिखने को लेकर मीडियाकर्मियों के बीच बातचीत और चर्चा होती रहती है। लेकिन अब यह चर्चा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों के बीच भी होने लगी है। दरअसल नए सूचना और प्रसारण मंत्री ने अधिकारियों को मीडिया के लिए प्रेस नोट बनाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक सरकार के कामकाज की यह परंपरा रही है कि किसी नए मंत्री के कुर्सी संभालने के बाद मंत्रालय के अधिकारी मंत्री को कामकाज के बारे में प्रस्तुति देकर समझाते हैं। लेकिन सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब पदभार संभालने के बाद प्रस्तुति अधिकारियों ने नहीं, बल्कि खुद मंत्री अनुराग ठाकुर देने लगे। यह प्रस्तुति पूरी तैयारी के साथ दी गई और इसमें मीडिया को खबर कैसे दें और उसकी पेशेवर जरूरतों को कैसे पूरा करें इस पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


प्रेस नोट छोटा रखने की दी सलाह
सूत्रों ने बताया कि नए सूचना और प्रसारण मंत्री ने अपने अधिकारियों को प्रेस नोट लिखने के नए तौर-तरीकों और बदलते दौर में मीडिया की जरूरतों पर चर्चा की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मीडियाकर्मियों को भेजे जाने वाले प्रेस नोट छोटे रखें, क्योंकि उनके पास पीआईबी या मंत्रालय की ओर से भेजे जाने वाले बड़े और विस्तार वाले नोटों को देखने का समय नहीं है। इसलिए प्रेस नोट संक्षिप्त और स्पष्ट होने चाहिए।
 
हेडलाइंस कैसे लिखें, यह भी समझाया
यह भी बताया गया कि अनुराग ठाकुर ने प्रेस नोट की हेडलाइन को लिखे जाने के बारे में भी अधिकारियों को एक अनुभवी संपादक की तरह समझाया। उन्होंने कहा कि हेडलाइन इस तरह लिखें जिसे पढ़ते ही समझ में आ जाए कि प्रेस नोट किस बारे में है, ठीक उसी तरह जैसे मीडिया संस्थानों की ओर से प्रकाशित या प्रसारित खबरों की हेडलाइन को पढ़ने के बाद यह पता चल जाता है कि खबर किस बारे में है। उन्होंने अधिकारियों को अपने संदेशों को स्पष्ट और प्रभावी बनाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन


मंत्रालय ही मीडिया के जरिए आम जनता तक पहुंचाती है सरकार की उपलब्धियां
सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में हुए फेरबदल के बाद अनुराग ठाकुर को सूचना और प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा था कि मंत्रालय के माध्यम से जनता तक पहुंचने पर उनका सबसे ज्यादा ध्यान रहेगा। 

गौरतलब है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पास ही सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का जिम्मा है। मंत्रालय मीडिया के जरिए अपनी बात जनता तक पहुंचाती है। लिहाजा अनुराग ठाकुर इस कोशिश में है कि जनता तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए मीडिया को दी जाने वाली सामाग्री का प्रस्तुतिकरण इस तरह से हो कि उसे प्रकाशित या प्रसारित करने में परेशानी नहीं आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें