फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के दुश्मनों की खैर नहीं: स्वदेशी तकनीक से सीमाओं पर नजर, डीआरडीओ ने तैयार किया एंटी ड्रोन सिस्टम

Tue, 31 Aug 2021 08:07 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सीमा पर आंख उठाने वालों की अब खैर नहीं है। देश की सीमा को सुरक्षित करने के लिए भारत ने स्वदेशी एंटी ड्रोन तकनीक विकसित कर लिया है। इसके जरिए  अब दुश्मनों पर पैनी नजर रखी जाएगी। नेवल एंटी ड्रोन सिस्टम (एनएडीएस) को डीआरडीओ ने तैयार किया है । 
विज्ञापन
स्वदेशी व्यापक नेवल एंटी ड्रोन सिस्टम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की तरफ नजर उठाकर देखने वाले दुश्मनों पर पैनी नजर रखने के लिए भारत ने स्वदेशी एंटी ड्रोन तकनीक विकसित कर लिया है। इस तकनीक से अब देश की सीमा और सुरक्षित हो जाएगी। भारत ने स्वदेशी एंटी ड्रोन तकनीक विकसित किया है। भारतीय नौसेना ने हार्ड और सॉफ्ट किलर क्षमताओं के साथ पहले स्वदेशी एंटी ड्रोन सिस्टम की आपूर्ति के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ करार किया है।नेवल एंटी ड्रोन सिस्टम (एनएडीएस) को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने बनाया है। 

विज्ञापन


 ये एंटी-ड्रोन सिस्टम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का भी हिस्सा होंगे। दरअसल, पाकिस्तान के आतंकी लाइन ऑफ कंट्रोल और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार जम्मू-कश्मीर में हथियार भेजने के लिए चाइनीज निर्मित कॉमर्शियल ड्रोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसे देखते हुए डीआरडीओ ने एंट्री ड्रोन टेक्नोलॉजी विकसित की है,जिससे दुश्मन के ड्रोन्स को कुछ ही पलों में निष्क्रिय कर गिरा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें