फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत गौरव' ट्रेनों का एलान: 180 रेल गाड़ियों व 3033 कोचों का चयन, निजी क्षेत्र भी करेगा संचालन

Tue, 23 Nov 2021 04:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bharat Gaurav trains launching : रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि इन ट्रेनों का किराया भी टूर आपरेटरों द्वारा तय किया जाएगा। इसके अलावा भी इन ट्रेनों के संचालन के कई पहलू हैं। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने मंगलवार को 180 'भारत गौरव' ट्रेनों के संचालन का बड़ा एलान किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इन ट्रेनों को निजी क्षेत्र व आईआरसीटीसी द्वारा चलाया जाएगा। इनसे देश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


वैष्णव ने कहा कि इन ट्रेनों का किराया भी टूर आपरेटरों द्वारा तय किया जाएगा। इसके अलावा भी इन ट्रेनों के संचालन के कई पहलू हैं। रेल मंत्री ने कहा कि भारत गौरव ट्रेनों के संचालन में रेलवे सिर्फ उनका मेंटेनेंस, पार्किंग व अन्य सुविधाओं में मदद करेगा। ये ट्रेनें थीम आधारित होंगी। इससे भारत की संस्कृति व विरासत का प्रदर्शन होगा। करीब 190 ट्रेनों को इसके लिए आवंटित किया जाएगा। 

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि यह पूरी तरह से नया क्षेत्र है। यह नियमित ट्रेन सेवा नहीं है। भारत गौरव ट्रेनों के संचालन का मुख्य उद्देश्य देश में पर्यटन का बढ़ावा देना है। इन ट्रेनों का संचालन निजी क्षेत्र और आईआरसीटीसी दोनों के द्वारा किया जा सकेगा।
विज्ञापन


 अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यात्री व माल गाड़ियों के बाद रेलवे तीसरे क्षेत्र के रूप में पर्यटन के लिए भारत गौरव ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इन ट्रेनों के संचालन के लिए निजी क्षेत्र से आवेदन प्राप्त करने का काम मंगलवार से ही शुरू किया जा रहा है। हमें इनके लिए अच्छा समर्थन मिला है। इन्हें चलाने वाले साझेदार इन ट्रेनों में बदलाव भी कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें