फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश : भाजपा से गठबंधन चाहती हैं YSR कांग्रेस और TDP, 20 फरवरी तक उम्मीदवारों की सूची आ सकती है

Mon, 19 Feb 2024 07:41 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

आठ फरवरी को तेदेपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हुईं।
विज्ञापन
जगनमोहन रेड्डी और चंद्रबाबू नायडू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में एक साथ होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी और उसकी प्रतिद्वंद्वी तेदेपा राजनीतिक गठबंधन करने के लिए भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि, अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन


आठ फरवरी को तेदेपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हुईं। हालांकि, भाजपा व तेदेपा ने अब तक गठबंधन की घोषणा नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक, तेदेपा और भाजपा के बीच गठबंधन की घोषणा कुछ दिनों में की जा सकती है। तेदेपा प्रवक्ता तिरुनगरी ज्योशना के अनुसार, उम्मीदवारों की सूची 20 फरवरी तक घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन


नौ फरवरी को नायडू की नई दिल्ली यात्रा के कुछ ही घंटों के भीतर वाईएस जगन मोहन रेड्डी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के दोनों दल भाजपा के साथ गठबंधन करने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें