आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस दौरान राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
पिछले महीने हुई थी कैबिनेट बैठक
जगनन्ना आरोग्य सुरक्षा की सराहना
बैठक में, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना उत्पीड़ित वर्गों के जीवन को बेहतर बनाने और उनके सामाजिक सशक्तिकरण को अगले स्तर पर ले जाने में मददगार होगा। इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने जगनन्ना आरोग्य सुरक्षा की सराहना की क्योंकि अब तक 11,700 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 6.4 करोड़ चिकित्सा परीक्षण किए गए। राज्य सरकार के अनुसार, 8,72,000 से अधिक लोगों के आंखों की जांच की गई। इसके अलावा करीब 11,300 व्यक्तियों की आंखों की सर्जरी की गई। साथ ही 5,22,000 से अधिक व्यक्तियों को चश्मा दिए गए।