फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 'MVA बेमेल स्पेयर पार्ट्स वाला ऑटो रिक्शा', नांदेड़ की चुनावी रैली में अमित शाह का विपक्ष पर तंज

Thu, 11 Apr 2024 08:14 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने एमवीए को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि यह बेमेल स्पेयर पार्ट्स वाला एक ऑटोरिक्शा है,  जिसकी कोई दिशा नहीं और न ही कोई भविष्य है। 
 
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद प्रताप पाटिल चिखलीकर के लिए एक चुनावी अभियान रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में उद्धव गुट की शिवेसना, राकांपा (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस का महा विकास अघाड़ी(एमवीए) गठबंधन एक बेमेल स्पेयर वाले ऑटो रिक्शा जैसा है, जिसके पार्ट्स प्रदर्शन करने में असफल हो जाएगा। 
विज्ञापन


एमवीए बेमेल स्पेयर पार्ट्स वाला एक ऑटोरिक्शा- अमित शाह
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में मतदाताओं के पास एक मजबूत राष्ट्रवादी विकल्प उपलब्ध है। पूर्व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, जो 2014 से 2019 तक नांदेड़ से सांसद थे और जो इस साल की शुरुआत में भाजपा में शामिल हुए, भी मंच पर मौजूद थे। अमित शाह ने पूछा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एक छद्म शिवसेना, शरद पवार की छद्म राकांपा और एक बची हुई कांग्रेस है। ये तीन दल 'बेमेल स्पेयर पार्ट्स' वाले एक ऑटोरिक्शा की तरह हैं। यह कभी भी महाराष्ट्र के लिए कुछ भी अच्छा कैसे करेंगे और कैसे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

ऐसे ऑटोरिक्शा की न कोई दिशा और न कोई भविष्य- अमित शाह
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कहा कि ऐसे ऑटोरिक्शा की न तो कोई दिशा होती है और न ही कोई भविष्य। मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव के बाद विपक्षी गठबंधन बिखर जाएगा। मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि पीए मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को 2014 में दुनिया में 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया, अगर पीएम मोदी को एक और कार्यकाल मिलता है तो वह भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने 70 साल राम मंदिर का निर्माण रोका- अमित शाह
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार प्रताप पाटिल चिखलीकर का नाम लेते हुए कहा कि इनको दिया गया वोट सीधा पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं को मजबूत करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी दावा किया कि भाजपा की बदौलत मध्य महाराष्ट्र में औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस ने 70 साल तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें