फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: '60 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर में सुधार बड़ी सफलता'; विकसित भारत संकल्प यात्रा में गृह मंत्री शाह

Sat, 16 Dec 2023 04:41 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 60 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। यह मोदी सरकार की बड़ी सफलता है। शाह विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोल रहे हैं।
विज्ञापन
साणंद में गृह मंत्री अमित शाह (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि '60 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर में सुधार करना मोदी सरकार की सबसे बड़ी सफलता' है। गुजरात के साणंद विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे गृह मंत्री शाह ने भाजपा के कार्यक्रम में पहुंची आम जनता से आह्वान किया कि भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लेकर काम करें। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देने वाले सपूतों के सपने साकार करने में कोई कसर बाकी न रखें।
विज्ञापन


देश की अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत
सरकार की सख्त नीतियों और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक, जम्मू-कश्मीर में लागू संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने जैसे फैसले सरकार का संकल्प दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मून मिशन- चंद्रयान-तीन भी कामयाब रहा। आजादी के बाद औद्योगिक विकास भी बड़े पैमाने पर हुआ है। यही कारण है कि आज देश की अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत स्थिति में है।

शाह ने कहा कि पत्रकार उनसे पूछते हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी सफलता क्या है? उन्होंने बिना हिचकिचाहट के इस सवाल के जवाब में कहा है कि 60 करोड़ लोगों के जीवनस्तर में सुधार सरकार की सबसे बड़ी कामयाबी है। वे इसे सबसे अधिक नंबर देंगे और उन्हें इसमें कोई विवाद और दुविधा नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि शाह केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय का प्रभार भी संभालते हैं। उन्होंने सरकार की तरफ से गरीबों की मदद के लिए चलाई गई योजनाएं भी गिनाईं। शाह ने कहा कि 'हर घर नल' जैसी योजनाओं से लोगों के घरों तक साफ पानी पहुंच रहा है। गरीबों को गैस सिलिंडर और शौचालय की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में कराया जा रहा है। महीने में पांच किलो अनाज भी मुफ्त में दिया जा रहा है। किसी भी सरकार के लिए इससे बड़ी कामयाबी नहीं हो सकती है।
विज्ञापन


अहमदाबाद दौरे के दौरान शाह ने दिवंगत भाजपा नेता शंभुजी ठाकोर को भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें