फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दुनिया के इन देशों में कोरोना वायरस के 100 से ज्यादा मामले लेकिन एक भी मौत नहीं

तनुजा यादव, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 15 Apr 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इन देशों में कोरोना से मौत का आंकड़ा शून्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कोरोना वायरस अब तक दुनिया के 20 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। कोरोना ने एक लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है और संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में भी लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश में 11,000 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

पूरी दुनिया में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है लेकिन दुनिया के नक्शे में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। ये ऐसे देश हैं जहां कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत सीमित हैं। कोरोना ने विकसित देशों के स्वास्थ्य तंत्र को हिला कर रख दिया है लेकिन इन देशों ने कोरोना पर काबू पाने में सफलता हासिल की है।

दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां कोरोना के 100 से ज्यादा मामले देखने को मिले लेकिन इस महामारी से एक भी मौत नहीं हुई है। आइए जानते हैं कि कौन-से वो देश जहां कोरोना फैला तो लेकिन किसी व्यक्ति की मौत का कारण नहीं बना...

देश जहां कोरोना से एक भी मौत नहीं

कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : पीटीआई
रीयूनियन आइलैंड
  • पहला मामला - 11 मार्च
  • कुल मामले - 391
  • कुल जनसंख्या - 8.9 लाख
गिनी 
  • पहला मामला - 13 मार्च
  • कुल मामले - 363
  • कुल जनसंख्या - 1.3 करोड़
वियतनाम
  • पहला मामला - 23 जनवरी
  • कुल मामले - 266
  • कुल जनसंख्या - 9.7 करोड़
फेरो आइलैंड
  • पहला मामला - 4 मार्च
  • कुल मामले - 184
  • कुल जनसंख्या - 48,863
रवांडा
  • पहला मामला - 14 मार्च
  • कुल मामले - 134
  • कुल जनसंख्या - 1.2 करोड़
जिब्राल्टर
  • पहला मामला - 4 मार्च
  • कुल मामले - 129
  • कुल जनसंख्या - 33,693
कंबोडिया
  • पहला मामला - 7 मार्च
  • कुल मामले - 122
  • कुल जनसंख्या - 1.6 करोड़
मेडागास्कर
  • पहला मामला - 20 मार्च
  • कुल मामले - 108
  • कुल जनसंख्या - 2.7 करोड़

देश के किन राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं

कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
ये तो रही दुनिया की बात लेकिन भारत में भी ऐसे कई राज्य हैं जहां कोरोना से संक्रमित मरीज तो हैं लेकिन मौत का आंकड़ा शून्य है। कौन से वो राज्य आइए देखते हैं...

अंडमान और निकोबार आइलैंड
  • कुल मामले - 11
  • ठीक हुए मरीज - 10
  • सक्रिय मामले - 1
अरुणाचल प्रदेश
  • कुल मामले - 1
  • ठीक हुए मरीज - 0
  • सक्रिय मामले - 1
चंडीगढ़
  • कुल मामले - 21
  • ठीक हुए मरीज - 7
  • सक्रिय मामले - 14
छत्तीसगढ़
  • कुल मामले - 33
  • ठीक हुए मरीज - 13
  • सक्रिय मामले - 20
दादर और नागर हवेली
  • कुल मामले - 1
  • ठीक हुए मरीज - 0
  • सक्रिय मामले - 1
गोवा
  • कुल मामले - 7
  • ठीक हुए मरीज - 5
  • सक्रिय मामले - 2
लद्दाख
  • कुल मामले - 17
  • ठीक हुए मरीज - 12
  • सक्रिय मामले - 5
मणिपुर
  • कुल मामले - 2
  • ठीक हुए मरीज - 1
  • सक्रिय मामले - 1
मिजोरम
  • कुल मामले - 1
  • ठीक हुए मरीज - 0
  • सक्रिय मामले - 1
नागालैंड
  • कुल मामले - 1
  • ठीक हुए मरीज - 0
  • सक्रिय मामले - 1
पुडुचेरी
  • कुल मामले - 7
  • ठीक हुए मरीज - 1
  • सक्रिय मामले - 6
त्रिपुरा
  • कुल मामले - 2
  • ठीक हुए मरीज - 0
  • सक्रिय मामले - 2
उत्तराखंड
  • कुल मामले - 37
  • ठीक हुए मरीज - 28
  • सक्रिय मामले - 9
स्रोत- www.covid19india
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next