फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के बाद हैदराबाद में बनेगा क्वालकॉम का दूसरा सबसे बड़ा कैंपस

Sun, 07 Oct 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
क्वालकॉम
विज्ञापन

अमेरिका की बड़ी कंपनियां जैसे कि गूगल, अमेजन, एपल, फेसबुक और उबर के बाद अब क्वॉलकॉम भी हैदराबाद में निवेश करने की तैयारी में है। तकनीकी क्षेत्र की यह बड़ी कंपनी अब तेलंगाना की राजधानी में जल्द ही निवेश करेगी। यहां वह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा कैंपस बनाने जा रही है। तेलंगाना राज्य के गठन के बाद कंपनी अब तक का सबसे बड़ा निवेश करने वाली है।

विज्ञापन


हैदराबाद के कैंपस में क्वॉलकॉम 400 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी में है। इस बात की जानकारी तेलंगाना सरकार के कार्यवाहक सूचना एवं प्रसारण मंत्री केटी रामाराव ने दी। अमेरिका के सैंडियागो मुख्यालय के बाद हैदराबाद में कंपनी का यह सबसे बड़ा कैंपस होगा। क्वॉलकॉम के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत में रामाराव ने कहा हैदराबाद कैंपस पर 2019 में काम शुरू हो जाएगा।

रामाराव ने कहा, 'क्वॉलकॉम जो भारत में अपने हैदराबाद, बेंगलुरु और चैन्नै केंद्रो के जरिए मौजूद है, उम्मीद की जा रही है कि 2019 में हैदराबाद कैंपस पर काम शुरू हो जाएगा। इस परियोजना के पहले चरण में 17 लाख स्क्वायरफुट के कैंपस में 10,000 कर्मचारी को जोड़ने की योजना है।' रामाराव ने आगे कहा, 'इस निवेश के साथ कंपनी उन विशिष्ट कंपनियों की सूची में शामिल हो जाएगी जिनके अपने मुख्यालय के अलावा हैदराबाद में भी काफी बड़ा कैंपस है। यह तेलंगाना के इलेक्ट्रॉनिक और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा होगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें