फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Sun, 12 Jun 2022 10:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय में पेशी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 6
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला
सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले वह कोरोना संक्रमण का शिकार हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह वह गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने कहा, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें फिलहाल अस्पताल में ही रखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
कल ईडी के समक्ष पेश होंगे राहुल गांधी
नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वाडनाड सांसद राहुल गांधी को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना है। वहीं इससे पहले कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन करके ताकत दिखाने की योजना बनायी है। ईडी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नया समन जारी कर नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 23 जून को पेश होने को कहा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
WB Local Train - फोटो : ANI
बेथुआडहरी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन पर पथराव
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बेथुआडहरी रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम लोगों के एक समूह ने एक लोकल ट्रेन पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमले में ट्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा - फोटो : PTI
राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपीए समर्थक पार्टियों से भी बात करेगी भाजपा
भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा राष्ट्रपति पद के उपयुक्त उम्मीदवार के चयन के लिए एनडीए के साथियों से बात करेगी। इसके अलावा भाजपा ने यूपीए समर्थित पार्टियों और निर्दलीयों से भी बात करेगी। इसके लिए पार्टी ने जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को यह जिम्मा सौंपा गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन अफरीदी ने कोहली को सराहा
विराट कोहली मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में उनके प्रदर्शन में कुछ गिरावट आई है और इस दौरान विश्व क्रिकेट में एक नया बल्लेबाज उभरा है। वह कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें