फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: योगी सरकार में आए यूपी बोर्ड के नतीजे संतोषजनक 

Mon, 30 Apr 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार (29 अप्रैल) को यूपी बोर्ड इलाहाबाद ने कक्षा 10 (यूपी बोर्ड हाईस्कूल) और कक्षा 12 (यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट) का बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक अवध नरेश शर्मा की ओर से जारी यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम-2018 में हाईस्कूल का रिजल्ट 75.16 फीसदी और इंटरमीडिएट का परिणाम 72.43 फीसदी रहा। 

विज्ञापन


नकल पर सख्ती का असर साफ दिखा और पिछले साल के मुकाबले परिणाम क्रमश: 6.02 एवं 10.19 फीसदी घट गया। खास बात यह रही कि इंटरमीडिएट में टॉप टेन में शामिल सभी विद्यार्थी विज्ञान वर्ग से रहे। करीब एक दशक बाद हाईस्कूल का परिणाम इंटरमीडिएट से अधिक रहा।

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या योगी सरकार में आए यूपी बोर्ड के नतीजे संतोषजनक रहे ?'

पोल के जवाब में हमें कुल 3,933 वोट मिले। इनमें 74.12 फीसदी (2,915 वोट) पाठकों ने माना कि योगी सरकार में आए यूपी बोर्ड के नतीजे संतोषजनक रहे, जबकि 25.88 फीसदी (1,018 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि इस साल के यूपी बोर्ड के नतीजे संतोषजनक नहीं रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें