फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनावः .. जब चुनावी रैली में मंच पर खर्राटे लेने लगे सीएम सिद्धारमैया

Mon, 30 Apr 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबर्गी
विज्ञापन
Siddaramaiah seen dozing
विज्ञापन
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में महज 11 दिन शेष रह गए हैं और चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां और पार्टी के नेता जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। कर्नाटक चुनाव एक ओर जहां बीजेपी के लिए जीत का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है वहीं कांग्रेस के मुख्यमंत्री के लिए कर्नाटक नाक का सवाल बन गया है।
विज्ञापन


कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए वह रैलियों के द्वारा हो या फिर घर घर जाकर लोगों से मिल ही रहे हैं और अपनी जीत सुनिश्चित कर रहे हैं। इस चुनावी समर में इनकी भागदौड़ इतनी हो रही है कि वह जहां समय मिल रहा है खर्राटे लगाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा आज देखने को तब मिला जब एक रैली में मुख्यमंत्री खर्राटे लेने लगे। 

रैली कलबर्गी में हो रही थी। एक कोई नेता भाषण भी दे रहे थे लेकिन सिद्धारमैया इतने थके हुए थे कि उस शोर का भी उनकी नींद पर कोई असर नहीं पड़ा और वो झपकी लेते रहे। सिद्दारमैया जब सो रहे थे तब रैली में मौजूद लोग काफी शोर मचा रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री साहब की नींद थी की टूटने का नाम ही नहीं ले रही थी। सिद्धारमैया के सोने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में एक नेता बीच में उन्हें कुछ कहता भी है लेकिन सिद्धारमैया की नींद इतनी गहरी थी कि वह मुंह खुजाते हुए फिर से सो जाते हैं।   
विज्ञापन


सिद्धारमैया के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी झपकी लेते नजर आ रहे हैं।  बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर 12 मई को चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 15 मई को होगी
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें