भारत द्वारा पाकिस्तान जाने वाली नदियों का पानी रोकने का निर्णय लिए जाने पर सोमवार को शीर्ष पाक अधिकारी ने कहा था कि भारत सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान में पानी आने से नहीं रोक सकता। पाक अधिकारी ने कहा कि अगर भारत रावी, सतलुज और ब्यास नदियों का पानी रोकता है तो पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत का रुख करेगा।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या भारत को वाकई पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकना चाहिए?'
पोल के जवाब में हमें कुल 5,747 वोट मिले। इनमें 86.45 फीसदी (4,968 वोट) पाठकों ने माना कि भारत को वाकई पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकना चाहिए, जबकि 13.55 फीसदी (779 वोट) पाठकों ने कहा कि भारत को पाकिस्तान जाने वाले पानी को नहीं रोकना चाहिए।