भारत ने स्वदेश विकसित पिनाका गाइडेड मिसाइल का मंगलवार को तीसरा सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल अत्याधुनिक मार्गदर्शन किट से लैस है। साथ ही इसमें उन्नत नेविगेशन और नियंत्रण प्रणाली शामिल है।
यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण में किया गया। बता दें कि इससे पहले कल यानी सोमवार को भारत ने इसी के दो सफल परीक्षण किए थे। परीक्षण के दौरान हथियार ने तय लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगाया था और वांछित सफलता हासिल की थी।