फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FACT CHECK: राजनीतिक हथकंडों के लिए सोशल मीडिया पर अमर उजाला के शीर्षक का दुरुपयोग, आप गुमराह होने से बचें

Mon, 06 Nov 2023 01:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला के नाम के इस तरह के दुरुपयोग को लेकर समूह सख्त आपत्ति दर्ज करवा रहा है।
विज्ञापन
Amar Ujala, Fact Check - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अमर उजाला के शीर्षक का दुरुपयोग किया गया है। आम आदमी पार्टी के सोशल हैंडल से जारी इस तस्वीर में अमर उजाला में प्रकाशित शीर्षक का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसके ठीक नीचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है। इसमें कैरिकेचर का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री को मास्क पहने दिखाया गया है और नीचे 'विषकाल' लिखा गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला यहां स्पष्ट करना चाहता है कि प्रधानमंत्री की इस तरह की किसी भी तस्वीर का हमारे समाचार पत्र या वेबसाइट पर कभी प्रकाशन नहीं किया गया है। अमर उजाला के शीर्षक के साथ राजनीतिक उद्देश्य से प्रधानमंत्री की तस्वीर को गढ़ना और उसे नकारात्मक तरीके से पेश करना निंदनीय और अस्वीकार्य है। अमर उजाला के नाम के इस तरह के दुरुपयोग को लेकर समूह सख्त आपत्ति दर्ज करवा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें