फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हैं हम का और बढ़ा कारवां: दूसरे सप्ताह 10 श्रेष्ठ वीडियो बनाने वालों ने जीते पुरस्कार

Thu, 19 Aug 2021 08:18 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अभियान में हिस्सा लेने के लिए आपको बस 30 सेकंड का वीडियो बनाकर भेजना है। इसमें आप कविता, किस्सा, कहानी या स्टैंडअप कॉमेडी रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
हिंदी हैं हम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मातृभाषा हिंदी से प्रेम करने वालों का ‘हिंदी हैं हम’ अभियान से जुड़ने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लगातार दूसरे हफ्ते हिंदीप्रेमियों ने हजारों उत्कृष्ट वीडियो भेजे। वीडियो में पाठकों ने उच्चकोटि की रचनाधर्मिता का परिचय दिया है। छह हफ्ते केे अभियान के दूसरे सप्ताह में दस उत्कृष्ट वीडियो पुरस्कार के योग्य चुने गए हैं।
विज्ञापन


अगर आपने अभी तक हिस्सा नहीं लिया है, तो देर न करें। अपना मोबाइल उठाइए और तीस सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड कर हमें भेज दीजिए। अभियान से जुड़कर न केवल आप हिंदी को समृद्ध कर सकते हैं, बल्कि इसके उत्थान और विस्तार में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कविता, कहानी, किस्सा कुछ भी भेजिए
अभियान में हिस्सा लेने के लिए आपको बस 30 सेकंड का वीडियो बनाकर भेजना है। इसमें आप कविता, किस्सा, कहानी या स्टैंडअप कॉमेडी रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं। इसमें किसी भी उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। आप खुद भी हिस्सा लीजिए और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को भी प्रेरित कीजिए।
विज्ञापन


दूसरे हफ्ते के विजेता
रुचि    आगरा
किशन बत्रा    वाराणसी
किशोर श्रीवास्तव ग्रेटर नोएडा
आरती छाबड़ा फरीदाबाद
जाह्नवी देहरादून
अजय कुमार चंबा
शालिनी सैनी  हाथरस
रचना हमीरपुर (हिप्र)
काजल  मिर्जापुर
साक्षी शुक्ला  प्रयागराज
विज्ञापन

अभियान में भाग लेकर आप पुरस्कार भी जीत सकते हैं। हर सप्ताह 10 विजेताओं को दो-दो हजार रुपये और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

‘हिंदी हैं हम’ अभियान में हिस्सा लेने और अधिक जानकारी के लिए लॉगऑन करें-
www.amarujala.com/hindihainhum
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें