देश में पिछले साल मिले कैंसर के नए मामलों में पांच फीसदी का कारण शराब पीना रहा। लैंसेट ओंकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, ऐसे मरीजों की संख्या 62,100 से ज्यादा रही, जो देश में शराब के तेजी से बढ़ रहे उपयोग को दिखाती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर साल 2020 में शराब पीने के कारण कैंसर का शिकार होने वालों की संख्या 7,41,300 से ज्यादा रही, जो कुल नए कैंसर मामलों का चार फीसदी हिस्सा है।
क्षेत्र की वैश्विक कैंसर में हिस्सेदारी
शराब जनित कैंसर का कुल मामलों में हिस्सा
देश फीसदी हिस्सा मामले
भारत 05 62,100
चीन 06 2,82,300
जर्मनी 04 21,500
फ्रांस 05 20,000
ब्रिटेन 04 16,800
अमेरिका 03 52,700
ब्राजील 04 20,500
(मामले- शराब से हुआ कैंसर)