फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय कुमार भल्ला होंगे देश के नए गृह सचिव, राजीव गौबा की लेंगे जगह

Wed, 24 Jul 2019 09:17 PM IST
paliwal पालीवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ajay bhalla - फोटो : Twitter
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बुधवार को विभिन्न मंत्रालयों में सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह मंत्रालय से लेकर के वित्त और उर्जा मंत्रालय में सचिव बदल दिए गए। इन सभी अधिकारियों का एक-दूसरे के मंत्रालयों में तबादला किया है।  

विज्ञापन


अजय कुमार भल्ला को गृह मंत्रालय में ओएसडी नियुक्त किया गया है। वो मौजूदा गृह सचिव राजीव गौबा की जगह एक सितंबर को चार्ज लेंगे। गौबा 31 अगस्त को सेवानिवृत हो जाएंगे। 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी भल्ला तत्काल प्रभाव से गृह मंत्रालय में अपना चार्ज लेंगे और ओएसडी के तौर पर गौबा के रिटायर होने तक काम करते रहेंगे। भल्ला अगस्त 2021 तक दो सालों के लिए इस पद पर नियुक्त रहेंगे।  

वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव पद पर तैनात सुभाष गर्ग का भी तबादला हो गया है। उनको उर्जा मंत्रालय में अजय कुमार भल्ला की जगह सचिव बनाया गया है। वहीं विनिवेश विभाग में सचिव अतानु चक्रवर्ती की नियुक्ति सुभाष चंद्र गर्ग की जगह पर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें