फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'जब तक बंग्लादेशी नहीं घोषित होते हम उनके लिए लड़ते रहेंगे'; बदरुद्दीन अजमल का बड़ा बयान

Tue, 12 Sep 2023 05:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी

सार

एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल ने बताया कि असम के सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि थोड़ा समय लगेगा लेकिन बांग्लादेश से भारत आए रोहिंग्यों को हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन
बदरुद्दीन अजमल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि असम में जिस तरह की बेदखली हो रही है, जिस तरह वहां से लोगों को निकाला जा रहा है, उसी मुद्दे पर उन्होंने सीएम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि असम के सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि थोड़ा समय लगेगा लेकिन उन्हें हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया को बताया, 'पूरे असम में अमानवीय आधार पर बेदखली हो रही है। सीएम ने हमें आश्वासन दिया है कि इसमें समय लगेगा लेकिन हम उन्हें घर और जमीन देंगे। बदरुद्दीन अजमल ने आगे कहा, कोभी भी उन्हें बांग्लादेशी कह सकता है, लेकिन जबतक यह साबित नहीं हो जाता तब तक वे बांग्लादेशी नहीं हैं। उन्हें हर सुविधा मुहैया कराई जाए इसके लिए हम लड़ते रहेंगे।' 

बदरुद्दीन अजमल ने बताया कि असम के सीएम ने सभी दलों के विधायकों से राज्य में धार्मिक कट्टरपंथ को जड़ से मिटाने के लिए पार्टी की विचारधारा से हटकर एक साथ आने की अपील की है। साथ ही उन्होंने ऐसे मुद्दों को संसद में उठाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें