फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: तेजपुर वायुसेना अड्डा पहुंचे एयर मार्शल, कहा- अग्निवीर बन गए वायु सेना का अभिन्न अंग

Thu, 07 Sep 2023 06:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर्

सार

पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल एसपी धारकर ने असम में तेजपुर बेस की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। वायु सेना स्टेशन तेजपुर के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर वीजे सिंह ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Air Marshal - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के साथ तनातनी के बीच पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल एसपी धारकर ने असम में तेजपुर बेस की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। वायु सेना स्टेशन तेजपुर के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर वीजे सिंह ने उनका स्वागत किया। आगमन पर एयर मार्शल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने कर्मियों से खुद को नवीनतम तकनीकों से अपडेट रखने और अपने कौशल को बढ़ाते रहने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि वे तीन दिवसीय यात्रा पर थे और बुधवार को समीक्षा के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन


गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि इस दौरान धारकर ने कहा, अग्निवीर अच्छी तरह से प्रशिक्षित अग्निवीर वायु सेना का एक अभिन्न अंग बन गए हैं। उन्हें तैयार करना और प्रशिक्षित करना सभी वरिष्ठ वायु योद्धाओं की जिम्मेदारी है। स्टेशन के कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए, उन्होंने उनसे तकनीकी प्रगति के साथ तालमेल बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने अपने कौशल को बढ़ाने, दक्षता बनाए रखने और सौंपी गई सभी भूमिकाओं में उत्कृष्टता बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी वायु योद्धाओं से परिचालन संबंधी तैयारियों के लिए शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से चुस्त रहने और किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें