एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बयान में कहा कि 24 नवंबर को गैटविक से अमृतसर के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान संख्या AI-1694 के केबिन के अंदर कांडेनशेसन एडजस्टमेंट की एक दुर्लभ घटना हुई थी। गैटविक हवाई अड्डा ब्रिटेन में है।
प्रवक्ता ने कहा, प्रभावित पंक्तियों में बैठे हमारे कुछ मेहमानों को तुरंत अन्य खाली सीटों पर स्थानांतरित कर दिया गया और परिस्थितियों को देखते हुए केबिन क्रू ने मेहमानो को सहज बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। एयर इंडिया विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा और आराम के लिए प्रतिबद्ध है और हमें इस अप्रत्याशित घटना पर खेद है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए एक यूजर ने कहा,'फ्लाई विद अस- यह एक यात्रा नहीं है - यह एक अनुभव ज्यादा है'।