एयर अरबिया के एक विमान को कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रोकना पड़ा।दरअसल, शारजाह जा रहे इस विमान से दो पक्षी टकरा गए थे, जिसके कारण यह कदम उठाया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शारजाह जा रहे एयर अरबिया के विमान को कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रोकना पड़ा। दरअसल, विमान ने जैसे ही उड़ान भरने की तैयारी की, दो पक्षी विमान से टकरा गए। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से इसे रोक दिया गया। हवाईअड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो 164 यात्रियों को लेकर विमान ने उड़ान भरने के लिए सुबह सात बजे हवाईपट्टी पर आगे बढ़ा ही था, कि दो पक्षी बाईं ओर इंजन से टकरा गए। जिससे उड़ान को रोकना पड़ा। सभी यात्रियों के उतरने के बाद तकनीशियनों ने पक्षियों के कारण हुए नुकसान की जांच की गई।
सूत्रों के मुताबिक, तकनीशियनों द्वारा समस्या को ठीक करने के बाद विमान उड़ान भरेगा। कुछ यात्रियों को होटलों में ठहराया गया, वहीं कुछ यात्री शहर में अपने घर चले गए। एयरलाइन के प्रवक्ता से संपर्क नहीं हो पाया है।