फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sankheda Assembly Seat: संखेड़ा में अभेसिंह ने खिलाया कमल, जानें कैसा है इस सीट का चुनावी इतिहास

Mon, 02 Jan 2023 06:46 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat Election 2022: छोटा उदेपुर जिले की संखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा के अभेसिंह मोतीभाई तड़वी ने कांग्रेस के धीरूभाई भील को 30,674 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 99,387 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 68,713 वोट मिले।
विज्ञापन
भाजपा कांग्रेस और आप से समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


भाजपा के अभेसिंह ने दर्ज की बड़ी जीत 
छोटा उदेपुर जिले की संखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा के अभेसिंह मोतीभाई तड़वी ने कांग्रेस के धीरूभाई भील को 30,674 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 99,387 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 68,713 वोट मिले। आप तीसरे नंबर पर रही। इसके प्रत्याशी रंजनभाई कंचनभाई तड़वी को 18,344 वोट मिले जो कुल वोट का महज 9.42 फीसदी रहा। आप उम्मीदवार समेत चार की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को 4,143 वोट मिले।

2017 में भाजपा को मिली थी जीत
संखेड़ा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में भाजपा ने अभेसिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। अभेसिंह ने कांग्रेस के धीरूभाई भील को 13 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 2017 के चुनावों में भाजपा ने संखेड़ा और कांग्रेस ने छोटा उदयपुर और जेतपुर में जीत हासिल की थी।  
विज्ञापन


कैसा रहा है संखेड़ा सीट का चुनावी इतिहास?
इस सीट के चुनावी इतिहास की बात करें तो 2017 से पहले 2012 में यहां से कांग्रेस को जीत मिली। 2007 और 2002 में यहां भाजपा को जीत मिली थी। जबकि, 1995 और 1998 में कांग्रेस जीतने में सफल रही थी। 1990 में जनता दल के बाबरभाई तड़वी जीते थे। 1975, 1980 और 1985 में भाईजीभाई तड़वी जीते थे। भाईजीभाई 1975 में किसान मजदूर लोकपक्ष के टिकट पर जीते थे। जबकि, 1980 और 1985 में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 1962, 1967 और 1972 में यहां कांग्रेस जीतने में सफल रही थी। 
संखेड़ा सीट पर अब तक हुए कुल 14 विधानसभा चुनावों में से आठ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली। वहीं, चार बार भाजपा को जीत मिली। एक-एक बार जनता दल और किसान मजदूर लोकपक्ष के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें