पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। समाचार एजेंसी पीटीआई ने उनके निधन की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख जताईं। उन्होंने बताया, 'मैं यकीन नहीं कर सकती हूं कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं। वह पार्टी के एक समर्पित नेता थे। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।'
सांस की गंभीर समस्या से परेशान थे बनर्जी
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल सरकार में पंचायतों और ग्रामीण विकास और जल जांच और विकासबनर्जी सांस की गंभीर समस्या और दिल की बीमारी से पीड़ित थे। इसके अलावा मंत्री सुब्रत मुखर्जी को मधुमेह और उच्च रक्तचाप से परेशान थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मुखर्जी ने सांस लेने में गंभीर परेशानी होने की शिकायत की थी, जिसके बाद पिछले हफ्ते उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था।