फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICC Meeting: कांग्रेस की बैठक में खरगे का केंद्र पर हमला, कहा- गरीबों और मध्यम वर्ग के साथ विश्वासघात हुआ

Tue, 13 Aug 2024 03:03 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा के विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों में उपचुनावों की तैयारियों के बीच, आज कांग्रेस की एक बैठक हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं खरगे ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
कांग्रेस की एक बैठक हो रही - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस ने अब विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा के विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों में उपचुनावों की तैयारियों के बीच, आज कांग्रेस की एक बैठक हुई। इस दौरान तमाम मुद्दों पर बात हुई। 

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में सभी महासचिवों, पीसीसी अध्यक्ष और पार्टी के राज्य प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान, लोकसभा के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।



गरीबों और मध्यम वर्ग के साथ विश्वासघात किया गया: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेरोजगारी, महंगाई और संविधान पर हमले को लेकर मंगलवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उस पर देश के गरीबो एवं मध्य वर्ग के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। खरगे ने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रमुख मुद्दों को लेकर अभियान शुरू करेगी और जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिवों, राज्य प्रभारियों और प्रदेश इकाई के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, 'हमने चुनावी तैयारियों के लिए संगठनात्मक मामलों और राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एआईसीसी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की एक बैठक बुलाई।'

सेबी और अदाणी के बीच सांठगांठ
उन्होंने कहा, ‘सेबी और अदाणी के बीच सांठगांठ के चौंकाने वाले खुलासे की गहन जांच की जरूरत है। शेयर बाजार में छोटे निवेशकों का पैसा खतरे में नहीं डाला जा सकता। मोदी सरकार को तुरंत सेबी अध्यक्ष का इस्तीफा मांगना चाहिए और इस संबंध में जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) का गठन करना चाहिए।'

कांग्रेस प्रमुख ने भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी बुच के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों की पृष्ठभूमि में यह बात कही। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि बेलगाम बेरोजगारी और अनियंत्रित मुद्रास्फीति तथा घरेलू बचत में कमी जैसे गंभीर मुद्दों पर पार्टी ने ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने गरीबों और मध्यम वर्ग के साथ विश्वासघात किया है। 

जातीय जनगणना लोगों की मांग
खरगे ने आरोप लगाया कि संविधान पर हमला लगातार जारी है। उन्होंने साथ ही कहा कि जातीय जनगणना लोगों की मांग है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमारे किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी। हमारे देशभक्त युवाओं पर थोपी गई अग्निपथ योजना को ख़त्म किया जाना चाहिए।

उन्होंने रेल सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ट्रेनों का पटरी से उतरना आम बात हो गई है, जिससे करोड़ों यात्रियों को परेशानी होती है। जलवायु संबंधी आपदाएँ और ढहता बुनियादी ढाँचा भी चिंता का कारण है। खरगे ने कहा कि हम इन मुद्दों को लेकर एक राष्ट्रीय अभियान तैयार करेंगे और लोगों के पास जाएंगे।

केंद्र सरकार मणिपुर मुद्दे पर गंभीर नहीं
बैठक से पहले मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने कहा, 'मैं बैठक में मणिपुर मामले को उठाऊंगा क्योंकि राज्य में संकट जारी है। सरकार और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। कल हमारा विधानसभा सत्र समाप्त हुआ। विधानसभा में विपक्षी विधायकों द्वारा उठाए गए सवालों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया। हम मणिपुर के लिए सरकार से ठोस रोडमैप की मांग करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें