पॉर्न फिल्में बनाने के मामले में फंसे उद्योगपति राज कुंद्रा की व्हाट्सएप चैट से खुलासा हुआ है कि वह गूगल प्ले पर ‘हॉटशॉट्स’ के ब्लॉक होने के बाद एक नया एप बनाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एच अकाउंट्स नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ राज लगातार इस ‘प्लान बी’ के बारे में बात कर रहे थे। इसमें पोर्नोग्राफी के अवैध धंधे को बरकरार रखने के लिए नया एप बनाया जाना था। सोशल मीडिया पर इस चैट के चार स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए हैं।
ग्रुप के सदस्य ने हॉटशॉट्स को लेकर गूगल प्ले के मेल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिस पर कुंद्रा कथित रूप से जवाब देते हैं कि प्लान बी ज्यादा से ज्यादा दो तीन हफ्तों में शुरू हो जाएगा। यह नया एप आईओएस और एंड्रॉयड पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
इसके बाद रॉब डिजिटल मार्केटिंग हॉटशॉट्स नाम का एक सदस्य पूछता है कि क्या तब तक के लिए सभी बोल्ड फिल्मों को डीएक्टिवेट कर दिया जाए। एक दूसरे स्क्रीन शॉट में कुंद्रा एक सदस्य से निजी चैट में कह रहे हैं कि जब तक बॉलीफेम चल रहा है हम हॉटशॉट्स को जारी रखने के रास्ते तलाशते हैं।