फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: केरल, महाराष्ट्र में केस बढ़ने के बाद तमिलनाडु ने बढ़ाई सीमा पर सुरक्षा, शिशुओं को मुफ्त टीका लगाएगी सरकार

Sat, 24 Jul 2021 02:19 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच इस बीमारी के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु में कोरोना के मरीजों की संख्या में वद्धि दर्ज की गई है। ऐसे में तमिलनाडु सरकार अलर्ट हो गई है और राज्य की सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है। इसी बीच केरल में कोरोना के मामले बढ़ने की खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार केरल में 24 घंटे के भीतर 17,518 केस सामने आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में भी 6,753 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में देश भर में कुल 39,097 नए कोविड मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ने के बाद तमिलनाडु सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए राज्य की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


शिशुओं को मुफ्त में लगाई जाएगी वैक्सीन
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने शनिवार (24 जुलाई) को कहा कि केरल में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़ने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सीमा चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि चेन्नई के एग्मोर गवर्नमेंट चिल्ड्रन हॉस्पिटल में शिशुओं के लिए न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सभी शिशुओं को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा, 'हमारे पास स्टॉक में 7 हजार न्यूमोकोकल कंजुगेट (पीसीवी) टीके हैं। हम सरकारी अस्पतालों में सभी शिशुओं का मुफ्त में टीकाकरण करेंगे।'

तमिलनाडु में कोरोना के 1,830 केस आए सामने

विज्ञापन

ताजा जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में तमिलनाडु में कोरोना के 1,830 केस सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार देश में कुल मामलों में से 76.13 फीसद मामले सिर्फ पांच राज्यों में आए हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल में 44.81 फीसद मिले हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना से 167 जबकि केरल में 132 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 3,05,03,166 लोग कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 35,087 कोविड मरीज स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें