फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: अपने क्वार्टर में मृत पाए गए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, एक दिन पहले विदाई समारोह में लगा था गंभीर आरोप

Tue, 15 Oct 2024 11:12 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल के कन्नूर जिले में आज सुबह एडीएम नवीन बाबू का शव उनके सरकारी क्वार्टर में लटका मिला है। उन्हें जल्द ही अपने गृह जिले पथानामथिट्टा में एडीएम के रूप में कार्यभार संभालना था। जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले विदाई समारोह में उनपर जिला पंचायत अध्यक्ष की तरफ से गंभीर आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर केरल जिले के कन्नूर जिला कलेक्टर समेत अपने सहयोगियों की तरफ से विदाई दिए जाने के एक दिन बाद, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) नवीन बाबू मंगलवार को पल्लीकुन्नू में अपने क्वार्टर में मृत पाए गए। पुलिस ने कहा कि नवीन बाबू, जिन्हें एक दिन पहले अपने गृह जिले पथानामथिट्टा में एडीएम के रूप में कार्यभार संभालने के लिए लौटना था, वे मंगलवार सुबह अपने क्वार्टर में लटके पाए गए।
विज्ञापन


विदाई समारोह में लगा था एडीएम पर आरोप
वहीं इससे पहले विदाई समारोह में, एडीएम नवीन बाबू पर जिला पंचायत अध्यक्ष पीपी दिव्या की तरफ से गलत काम करने का आरोप लगाया गया, जो कथित तौर पर बिना आधिकारिक निमंत्रण के कार्यक्रम में शामिल हुईं थी। सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) से संबंधित जिला पंचायत अध्यक्ष ने चेंगलई में एक पेट्रोल पंप की मंजूरी में कई महीनों तक देरी करने के लिए एडीएम की विदाई समारोह में आलोचना की थी।

खुले मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया था आरोप
जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष दिव्या ने एडीएम नवीन बाबू पर तबादले के दो दिन बाद ही मंजूरी देने का आरोप लगाया और संकेत दिया कि उन्हें इस अचानक मंजूरी के पीछे के कारणों का पता है। जिला कलेक्टर और नवीन बाबू के अन्य सहयोगियों की मौजूदगी में बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि दो दिनों के भीतर और जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन


वहीं अपना भाषण खत्म करने के बाद दिव्या ने स्मृति चिन्ह प्रदान करने के लिए रुकने से इनकार कर दिया और कहा कि वह इसके लिए खड़ी नहीं होना चाहतीं और मंच से चली गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें