फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: ब्रिटेन की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार

Sun, 11 Apr 2021 12:20 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, पणजी

सार

  • आरोपी रामचंद्रन येलेप्पा को शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया
  • पिछले सात महीने से फरार था आरोपी
  • पुलिस उसे आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में खोज रही थी
विज्ञापन
Arrest - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में ब्रिटेन की नागरिक से दुष्कर्म करने के आरोपी को पड़ोसी राज्य कर्नाटक के होसकोटे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी सात माह पहले यहां के समीप कोलवाले में एक जेल से दूसरी बार फरार हो गया था।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी रामचंद्रन येलेप्पा को शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात में गिरफ्तार किया गया। वह पिछले सात महीने से फरार था और पुलिस उसे आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में खोज रही थी।

अधिकारी ने बताया कि येलेप्पा पर कनाकोना गांव में 2018 में ब्रिटेन की एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। वह पिछले साल सितंबर में जेल से भागने में सफल हो गया था। इससे पहले भी वह जून, 2019 में जेल से फरार हो गया था और तब उसे बंगलूरू से पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें