फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्धा अवैध गर्भपात मामला : आरोपी डॉक्टर का पति गिरफ्तार, 18 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

Mon, 17 Jan 2022 12:25 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नागपुर

सार

पुलिस ने अवैध गर्भपात कराने के आरोप में महिला डॉक्टर रेखा कदम के पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अस्पताल की दो नर्सों को भी गिरफ्तार किया गया है।। वहीं, खोपड़ी और हड्डियों को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के वर्धा जिले के एक अस्पताल में पुलिस ने अवैध गर्भपात कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था, अब इस मामले में पुलिस ने रविवार को डॉक्टर रेखा कदम के पति डॉक्टर नीरज कदम को गिरफ्तार किया है। नीरज पर अस्पताल में एक नाबालिग लड़की का अवैध गर्भपात करने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस हिरासत में डॉक्टर
वर्धा की एक अदालत ने डॉक्टर नीरज कदम को 18 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं उससे पूछताछ जारी है। बुधवार को जांच के दौरान अस्पताल परिसर में बायोगैस प्लांट में भ्रूण हत्या से संबंधित 11 खोपड़ी और 54 हड्डियां बरामद की थीं, ये बरामदगी तब सामने आई जब पुलिस अवैध गर्भपात के एक अलग मामले की जांच कर रही थी।

बायो गैस प्लांट में मिली हड्डियां
पुलिस ने बुधवार को अरवी तहसील के कदम अस्पताल के परिसर में स्थित एक बायोगैस प्लांट की तलाशी ली थी, जिसमें 11 खोपड़ियां और 54 हड्डियां मिली थीं, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में अस्पताल की दो नर्सों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने अवैध गर्भपात कराने के आरोप में महिला डॉक्टर रेखा कदम को गिरफ्तार कर लिया था। अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन को भी जब्त कर लिया था। पुलिस के अनुसार अस्पताल परिसर की तलाशी के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं हैं।

30 हजार रुपये में मामला सेट
मामले का खुलासा तब हुआ जब 13 वर्षीय एक नाबालिग गर्भवती हुई और कदम अस्पताल में 30 हजार रुपये लेकर उसका अवैध तरीके से गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद पीड़ित लड़की और आरोपी लड़के के माता-पिता के बीच झगड़ा हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचने पर इसका पर्दाफाश हुआ और पुलिस ने गर्भपात कराने के आरोप में डॉ. रेखा कदम सहित नाबालिग युवक और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें