फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: महाराष्ट्र में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार की मौत; ओडिशा में ट्रक-बस भिड़े, तीन की जान गई

Sat, 13 Jul 2024 01:47 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Accident: नासिक और ओडिशा में दो सड़क हादसे हुए। जिसमें सात लोगों की मौत और 14 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक में हाइवे पर टायर फटने से ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो घायल हैं। वहीं दूसरा सड़क हादसा ओड़िशा में हुआ। यहां तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर हुई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, 14 लोग घायल हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नासिक जिले में हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। ट्रक का टायर फटने से वह एक कार से टकरा गया। इस कार से कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा इतना जोरदार था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं शवों को बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग को कार को काटना पड़ा। कार में सवार रहमान सुलेमान तंबोली (48), उनके भतीजे अरबाज चंदूभाई तंबोली (21), सीज्जू पठान (40) और अक्षय जाधव (24) सतना शहर से नासिक जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक बापू अहिरे (51) और सचिन म्हास्के (45) घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अडगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

वहीं ओडिशा में तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। जिससे तीन लोगों की मौत हुई और 14 लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि ओडिशा के मयूरभंज जिले में लगभग सुबह 5:30 बजे एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में लगभग 20 तीर्थयात्री सवार थे। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बेतानती पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत बुदिखमारी स्क्वायर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर हुई। बस हैदराबाद से गया जा रही थी। अधिकारी ने बताया, "मृतकों में से एक की पहचान हैदराबाद के चारमीनार इलाके के बस चालक उदय सिंह के रूप में हुई है।" वहीं घायल यात्रियों को बारीपदा के पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी बिजय कुमार दास ने बताया कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि 14 घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें