फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिरे अभिषेक बनर्जी: अवैध कोयला खनन से जुड़े तार, ईडी का आरोप ममता के भतीजे को मिला लाभ

Thu, 08 Apr 2021 07:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • गिरफ्तार पुलिस अधिकारी के हिरासत नोट में जिक्र
  • राजनीतिक संरक्षण का फायदा उठाने का आरोप
विज्ञापन
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल में जारी चुनावी रण के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की मुसीबत और बढ़ गई है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया है कि अभिषेक बनर्जी के परिवार को राजनीतिक संरक्षण की 'गहरी व्यवस्था' के तहत राज्य में अवैध कोयला खनन से अर्जित अवैध धन से फायदा हुआ। सांसद अभिषेक बनर्जी ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन


ईडी ने पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारी और बांकुड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा की हिरासत बढ़ाने के लिए विशेष अदालत के समक्ष प्रस्तुत हिरासत नोट में बुधवार को यह दावा किया।

तृणमूल की युवा इकाई के नेता का भाई गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी के अलावा तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को ईडी ने एक मामले में गिरफ्तार किया। इस केस में स्थानीय कारोबारी अनूप माझी उर्फ लाला मुख्य संदिग्ध है। ईडी ने तीन अप्रैल को निरीक्षक को गिरफ्तार किया था और अदालत ने बुधवार तक उन्हें हिरासत में भेज दिया। अदालत ने ईडी को दी गई उनकी हिरासत 12 अप्रैल तक बढ़ा दी।
विज्ञापन


नवंबर 2020 में दर्ज किया था मामला
सीबीआई की नवंबर 2020 की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया। सीबीआई ने आसनसोल के आसपास कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाके में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से संबंधित करोड़ों रुपये की कोयला चोरी का आरोप लगाया था।

ईडी ने हिरासत नोट में आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में अवैध कोयला खनन के मामले खूब फले-फूले हैं। एजेंसी ने माझी, विनय और विकास मिश्रा से पुलिसकर्मी को जोड़ते हुए अभिषेक बनर्जी के परिवार तक इसके तार जुड़े होने का आरोप लगाया है।

सांसद अभिषेक ने किया आरोपों से इनकार
डायमंड हार्बर सीट से सांसद अभिषेक बनर्जी ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। ईडी ने कहा है कि माझी और नीरज सिंह के पास से जब्त दस्तावेजों से पता चलता है कि अवैध कोयला खनन से अर्जित धन का गोपनीय तरीके से भुगतान किया है।

एजेंसी ने दावा किया कि जांच में खुलासा हुआ है कि दो साल से भी कम समय में माझी ने कोयला के अवैध खनन के जरिए 1352 करोड़ रुपये की रकम अर्जित की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें