जेपी नड्डा के रोड शो में बिना मास्क दिखे हजारों समर्थक
- फोटो : ANI
कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में पूरा देश है। हालात के मद्देनजर पीएम मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की तो दिल्ली उच्च न्यायालय ने बिना मास्क चुनाव प्रचार को लेकर निर्वाचन आयोग और केंद्र को नोटिस भी भेज दिया। इसके बावजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया तो हजारों समर्थकों की भीड़ में चुनिंदा लोग ही मास्क लगाए नजर आए। यह देखकर कुछ लोगों ने तो यह भी कह दिया कि यहां तो चुनाव है तो कोरोना कैसे आ सकता है...