फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप: आप सांसद भगवंत सिंह मान ने कहा- सिद्धू की ताजपोशी में किसानों का हुआ अपमान

Sat, 24 Jul 2021 02:46 AM IST
Kuldeep Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • किसानों के समर्थन में आप पार्टी ने चार बार संसद की कार्यवाही रोकने के लिए किया अनुरोध 
  • नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के जश्न में कांग्रेस सांसद संसद से रहे गैरहाजिर 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान ने आरोप लगाया है कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के जश्न में आंदोलन कर रहे किसानों का अपमान किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिद्धू की ताजपोशी के जश्न में कांग्रेस सांसद संसद से गैरहाजिर रहे, जबकि इस दौरान किसानों ने सभी विपक्षी दलों ने अनुरोध किया था कि सभी सांसद सदन में रहें और कृषि कानूनों का विरोध करें।

मान ने कहा कि किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने अब तक चार बार संसद की कार्यवाही रोकने के लिए अनुरोध किया है, लेकिन हर बार उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। लेकिन कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि अगर वह किसानों के समर्थन में जनता के सामने नहीं आते हैं तो इससे उनकी लड़ाई कमजोर पड़ेगी।        

भगवंत मान ने कृषि कानूनों के बारे में कांग्रेस पर दोहरा स्टैंड रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान संघर्ष के लिए मजबूर हैं, वहीं कांग्रेसी ताजपोशी के जश्न में डूबी हुई है। ऐसे हालात में जश्न शोभा नहीं देते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें