फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग: आप नेता हरपाल सिंह चीमा बोले- चुनावी घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा करें सीएम चन्नी

Mon, 20 Sep 2021 09:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री दलित छात्रों के वजीफे के घोटाले करने वाले लोगों का पता लगाएंगे और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजेंगे।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तत्काल उन वादों को पूरा करने के लिए कदम उठाएं जिन्हें कांग्रेस ने 2017 के चुनाव के दौरान किया था। आप नेता ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने साढ़े चार साल के कामकाज के दौरान जनता को किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया। उलटे वे अपने पूरे कार्यकाल में उन दागी मंत्रियों को बचाने में लगे रहे जो आम जनता के हक की कमाई खा रहे थे। चन्नी को सबसे ज्यादा दलितों और किसानों से किया गया वायदा सबसे पहले पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन


पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री दलित छात्रों के वजीफे के घोटाले करने वाले लोगों का पता लगाएंगे और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द से जल्द दलित छात्रों के वजीफे में आई बाधा को तत्काल दूर करें जिससे ये छात्र अपनी पढ़ाई जारी कर सकें।

चीमा सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2017 में 129 पेजों का मैनिफेस्टो जारी कर घर-घर रोजागार, किसानों का कर्जा माफ, दलितों को 5-5 मरले के प्लॉट, मुफ्त घर और माफिया शासन का अंत करने जैसे अनेक वायदे किए थे। आप नेता ने आरोप लगाया कि इन वायदों में से कोई वायदा भी नहीं पूरा किया। उम्मीद जताई कि चन्नी इन सभी वादों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें