फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'हमारे कार्यकर्ताओं को घसीटा और पीटा गया', आप का मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप

Fri, 22 Mar 2024 09:13 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदर्श आचार संहिता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के 9वें समन पर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। राहत नहीं मिली और देर शाम गिरफ्तार हो गए। अब पार्टी के कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ता विरोध करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता और समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, शुक्रवार को तड़के प्रदर्शन कर रहे पार्टी नेताओं ने मुंबई पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


धक्का दिया गया, पीटा गया और महिलाओं को....
आप की महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने आरोप लगाते हुए कहा कि रात में उनके कार्यकर्ताओं को धक्का दिया गया, पीटा गया और महिलाओं को हिरासत में लिया गया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को घूंसा भी मारा। 

मेनन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज पुलिस की क्रूरता देखी गई। मोदी की ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल की गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मुंबई के आप कार्यकर्ताओं को घसीटा गया, पीटा गया और यहां तक कि घूंसा भी मारा गया। 
विज्ञापन




लोकसभा चुनाव 2024 का बड़ा टर्न आउट
देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और आदर्श आचार संहिता भी लग चुकी है। पहले चरण के नामांकन के लिए अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदर्श आचार संहिता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के 9वें समन पर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। राहत नहीं मिली और देर शाम गिरफ्तार हो गए। मुख्यमंत्री के तौर पर वह जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे। लेकिन इसे लोकसभा चुनाव 2024 का बड़ा टर्न आउट माना जा रहा है।

गिरफ्तारी पर राजनीतिक दलों में भड़का गुस्सा
केजरीवाल की गिरफ्तारी को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से लेकर सभी ने मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से साफ है कि ईडी और भाजपा अदालतों का सम्मान नहीं करती। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे गलत और असंवैधानिक करार दिया है। प्रियंका गांधी ने हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं पर ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग का लगातार दबाव है। एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिए गए हैं और दूसरे को जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। उन्होंने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अपना स्तर इतना नीचे गिराना शोभा नहीं देता।

केजरीवाल आवास पर कब क्या हुआ
- 7 बजे रात - ईडी की टीम सीएम आवास पहुंची
- 7.10 बजे - ईडी ने अधिकारी को वारंट दिखाया
- 7:15 बजे - आप कार्यकर्ता सीएम आवास पर जुटना शुरू
- 7:17 बजे - आप कार्यकर्ताओं का हंगामा
- 7:20 बजे - ईडी की टीम को सीएम आवास में जाने दिया गया
- 7:42 बजे - सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई
- 7:50 बजे - सीएम आवास पर बढ़ा हंगामा
- 8:45 बजे - आप विधायक व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
- 9:15 बजे - मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार
 
जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने आबकारी नीति में अनियमितता होने के संबंध में एक रिपोर्ट उपराज्यपाल को सौंपी थी। इसमें नीति में गड़बड़ी होने के साथ ही तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें