फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPl 2024: 'यह सही समय था', धोनी के सीएसके की कप्तानी छोड़ने पर टीम के इस अहम सदस्य ने रखी राय

Fri, 22 Mar 2024 08:47 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीएसके को अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को कप्तानी छोड़ दी थी और टीम के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में यह जिम्मेदारी सौंपी थी। 
विज्ञापन
स्टीफन फ्लेमिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 17वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पहले मुकाबले में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से होगा। इस मुकाबले से पहले ही सीएसके को अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को कप्तानी छोड़ दी थी और टीम के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में यह जिम्मेदारी सौंपी थी। अब टीम ऋतुराज की अगुआई में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। इस बीच, सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के कप्तानी छोड़ने पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जब इस दिग्गज कप्तान ने 2022 में पद छोड़ने का फैसला किया था तो टीम इसके लिए तैयार नहीं थी, लेकिन इस बार टाइमिंग सही है। 
विज्ञापन


आरसीबी के खिलाफ होने वाले शुरुआती मैच से पहले फ्लेमिंग ने कहा कि ऋतुराज को कप्तानी सौंपना पूरी तरह से धोनी का फैसला था। उन्होंने कहा, यह धोनी का निर्णय था और उन्होंने काफी सोच विचार के बाद ही यह फैसला लिया होगा। फैसला लेते समय उन्होंने भविष्य के बारे में भी सोचा होगा। यह समय पर लिया गया फैसला है, पर्दे के पीछे ऋतुराज और अन्य सदस्य भी कप्तानी की प्रक्रिया के बारे में कहते होंगे, लेकिन उन्हें यह अवसर मिला। हालांकि धोनी निर्णय लेने में बेहतर हैं और वह चीजों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्हें लगा कि यह सही समय है। 

पिछले तीन सत्र में दूसरी बार बदला कप्तान
ऐसा पहली बार नहीं है जब धोनी ने आईपीएल सीजन से पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। इससे पहले 2022 में धोनी ने जडेजा को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन उनका यह दांव उलटा पड़ गया था। जडेजा की कप्तानी में सीएसके लिए वो सीजन खराब साबित रहा और टीम ने शुरुआती आठ में से छह मैच गंवाए थे। धोनी ने इसके बाद सीजन के बीच में दोबारा कप्तानी अपने हाथों में ली और अगले साल 2023 में सीएसके को पांचवीं बार चैंपियन बनाया। 
विज्ञापन


'फ्रेंचाइजी इस बार बदलाव के लिए तैयार थी'
फ्लेमिंग ने कहा कि 2022 में कप्तान बदलना टीम के लिए वेकअप कॉल था, लेकिन फ्रेंचाइजी इस बार नए कप्तान के साथ काम करने के लिए पूरी तरह तैयार थी। उन्होंने कहा, दो साल पहले हम धोनी की कप्तानी छोड़ने को लेकर तैयार नहीं थे। उस समय कोई भी ऐसा सोच नहीं सकता था। इस बार हमने तैयारी की और निर्णय लेने से पहले सोचा कि किसी तरह की गलती ना हो। 

फील्ड पर ऋतुराज को गाइड करते रहेंगे धोनी
फ्लेमिंग ने साथ ही कहा कि धोनी या अन्य सीनियर खिलाड़ी मैदान पर ऋतुराज को गाइड कर सकते हैं जिससे उन पर दबाव ना आए। आईपीएल में सीएसके के कप्तान बनने वाले ऋतुराज तीसरे खिलाड़ी हैं। ऋतुराज ने इससे पहले पिछले साल हांगझू एशियाई खेलों में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी की थी जहां टीम स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें