फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: MMRDA प्रमुख को आदित्य ठाकरे ने दी चेतावनी, बुनियादी ढांचे के कामों में अनियमितता का किया दावा

Thu, 03 Oct 2024 10:54 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

MMRDA आयुक्त और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय मुखर्जी का हवाला देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, हमारे महाराष्ट्र या मुंबई को मत लूटो। आप वैधानिक तरीके से काम करें और हम आपका पूरा समर्थन करेंगे। लेकिन अगर आप लूटते हैं तो हम आपको नहीं छोड़ेंगे। यह पहली बार नहीं है जब आदित्य ठाकरे और उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नौकरशाहों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे, नेता, शिवसेना (यूबीटी) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में अनियमितताओं का दावा किया और एमएमआरडीए प्रमुख को चेतावनी दी कि राज्य में महा विकास अघाड़ी के सत्ता में लौटने पर उन्हें जांच या यहां तक कि जेल का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


शिवसेना उद्धव गुट के नेता का बड़ा दावा
आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि ठाणे शहर को पश्चिमी उपनगर में बोरीवली से जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी जुड़वां सुरंग परियोजना के ठेकेदार की तरफ से दी गई बैंक गारंटी एक कैरिबियाई देश में स्थित बैंक से है। पूर्व मंत्री ने आश्चर्य जताया कि क्या भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस विशेष बैंक गारंटी को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि इन अनियमितताओं में शामिल किसी भी अधिकारी या राजनेता पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में जुड़वां सुरंग परियोजना की आधारशिला रखी थी, जिसे मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन


हम सत्ता में आ रहे हैं- आदित्य ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने कहा, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि पॉड्स (पॉड टैक्सी) या ट्विन-टनल परियोजनाओं में अनियमितताएं MMRDA की तरफ से की गई हैं। मैं MMRDA प्रमुख से कह रहा हूं कि आपको जांच का सामना करना होगा। हम सत्ता में आ रहे हैं। आपको तय करना होगा कि आप अंदर (जेल) जाना चाहते हैं या जांच का सामना करना चाहते हैं।

हमारे महाराष्ट्र और मुंबई को मत लूटो- आदित्य ठाकरे
MMRDA आयुक्त और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय मुखर्जी का हवाला देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, हमारे महाराष्ट्र और मुंबई को मत लूटो। आप वैधानिक तरीके से काम करें और हम आपका पूरा समर्थन करेंगे। लेकिन अगर आप लूटते हैं तो हम आपको नहीं छोड़ेंगे। यह पहली बार नहीं है जब आदित्य ठाकरे और उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नौकरशाहों को चेतावनी दी है।

पहले भी अधिकारियों पर भड़क चुके हैं पिता-पुत्र
पिछले दिनों उन्होंने बृहन्मुंबई नगर निगम के पूर्व प्रमुख आईएस चहल को मुंबई में सड़कों के कंक्रीटीकरण में कथित घोटाले में कार्रवाई की चेतावनी दी थी। आईएस चहल को ठाकरे का करीबी माना जाता था और कोरोना वायरस महामारी के दौरान उनके काम की प्रशंसा की गई थी। ठाणे में गायमुख और भयंदर के बीच सड़क परियोजना का जिक्र करते हुए आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि 14,000 करोड़ रुपये के कार्यों के लिए एक शॉर्ट टेंडर नोटिस जारी किया गया था। इस परियोजना में 8,000 करोड़ रुपये की सुरंग और 6,000 करोड़ रुपये की एलिवेटेड रोड शामिल है। 

उन्होंने कहा कि एमएमआरडीए ने 13 सितंबर को टेंडर जारी किया था और अंतिम जमा करने की तारीख 3 अक्टूबर थी। आदित्य ठाकरे ने कहा, 14,000 करोड़ रुपये की किसी भी परियोजना के लिए शॉर्ट टेंडर नोटिस जारी करना कितना उचित है। शॉर्ट टेंडर नोटिस केवल आपातकालीन कार्यों के लिए जारी किए जाते हैं। उन्होंने मेट्रो जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में भारी लागत बढ़ोत्तरी का भी दावा किया और कहा कि एमवीए के सत्ता में आने के बाद सभी कथित अनियमितताओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें