फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Mandatory: छात्रवृत्ति और दूसरी योजनाओं में आधार अनिवार्य, दिव्यांग लोगों के लिए सरकार ने बनाए नए नियम

Thu, 14 Mar 2024 10:03 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छात्रवृत्ति और दूसरी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि दिव्यांग लोगों के लिए आधार का विवरण देना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार ने नए नियमों के संबंध में जानकारी दी है।
विज्ञापन
आधार कार्ड से नियमों पर सरकार ने दिया बयान (फाइल) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने दिव्यांगों के लिए छह छात्रवृत्तियों, कई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पहचान दस्तावेज के रूप में आधार को अनिवार्य कर दिया है। जिनके पास आधार संख्या नहीं है उन्हें इन लाभों का लाभ उठाने के लिए अन्य दस्तावेजों के साथ आधार नामांकन पर्ची जमा करनी होगी।
विज्ञापन


दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तीकरण विभाग (दिव्यांगजन) की जारी अधिसूचना के मुताबिक छह छात्रवृत्तियों (प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, शीर्ष श्रेणी की शिक्षा, राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय फेलोशिप और मुफ्त कोचिंग) का लाभ उठाने के लिए आधार का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा, वयस्कों और बच्चों के लिए दीनदयाल दिव्यांगजन पुनर्वास योजना, निरामाया, जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी), वयस्कों के लिए आवासीय देखभाल और बच्चों और वयस्कों के लिए राष्ट्रीय संस्थानों के तहत सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी आधार की अनिवार्यता होगी। 

अधिसूचना में कहा गया कि कोई भी व्यक्ति जो योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करना चाहता है, लेकिन उसके पास आधार संख्या नहीं है या उसने अभी तक आधार के लिए नामांकन नहीं किया है तो उसे योजनाओं के लिए पंजीकरण करने से पहले आधार नामांकन के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें