फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट : दुष्कर्म पीड़िता के आत्मदाह मामले में रिटायर्ड जज ने की न्यायिक जांच की मांग 

Wed, 08 Sep 2021 03:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • अधिवक्ता अमित द्विवेदी और कानून की छात्र स्पर्श गोयल ने पत्र लिखकर अप्राकृतिक मौत की एफआईआर की जानकारी मांगी
  • पीड़िता और उसके मित्र को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद यूपी पुलिस की ओर से किया गया परेशान
विज्ञापन
supreme court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के बाहर कथित दुष्कर्म पीड़िता और उसके मित्र के आत्मदाह के मामले मेें मंगलवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमण को पत्र लिखकर मामले की रिटायर्ड जज द्वारा न्यायिक जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन


बीते 16 अगस्त को 24 वर्षीया कथित दुष्कर्म पीड़िता ने अपने 27 वर्षीय पुरुष मित्र के साथ सुप्रीम कोर्ट के बाहर मिट्टी का तेल छिड़कर आत्मदाह की कोशिश थी। बाद में दोनों की ही अस्पताल में मौत हो गई थी। आरोप के अनुसार महिला के साथ 2019 में सांसद अतुल राय ने दुष्कर्म किया था और उसका मित्र इस मामले का गवाह था।

यह पत्र अधिवक्ता अमित द्विवेदी और कानून की छात्र स्पर्श गोयल की ओर से लिखा गया है। उन्होंने इस अप्राकृतिक मौत की एफआईआर की भी जानकारी मांगी है ताकि इस घटना की सही तरीके से जांच हो सके। पत्र में कहा गया है कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से पीड़िता और उसके मित्र को यूपी पुलिस की ओर से काफी परेशान किया गया। यहां तक कि उन पर जनवरी, 2021 में प्रयागराज में सुनवाई के दौरान हमला भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें