फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे इंच के बादाम पर उतरा चंद्रयान, विश्व रिकॉर्डधारी ने अनोखे तरह से दी इसरो को बधाई

Fri, 06 Sep 2019 10:30 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
अमन सिंह गुलाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंद्रयान के मुद्दे पर पूरा देश इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है। ऐसे में छोटी-छोटी चीजों पर बड़ी-बड़ी आकृतियां उभारने के मामले में विशेषज्ञ अमन सिंह गुलाटी ने अपने ही तरीके से इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने एक बादाम के ऊपर चंद्रयान की तस्वीर उतार दी है। उन्होंने कहा है कि वे इसके माध्यम से इसरो और पूरे देश को बधाई देना चाहते हैं।

विज्ञापन


अमन सिंह गुलाटी यूपी के लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। वे देश के इकलौते बादाम कलाकार हैं जो बादाम के छोटे से आकार पर अलग-अलग आकृतियां उकेरते रहते हैं। उन्होंने ऐसा कर सात बार विश्व रिकार्ड बनाया है। उन्होंने अनेकों अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें