फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cuttack: डिस्चार्ज के फर्जी कागजात दिखाकर अस्पताल के आईसीयू से बच्चा चोरी कर ले गई महिला, दंपती गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 07:11 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक

सार

अस्पताल में एक महिला उपचार के लिए भर्ती हुई थी, लेकिन वह डिस्चार्ज के दौरान फर्जी कागजात दिखाकर आईसीयू में भर्ती एक बच्चे को चोरी कर ले गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओड़िशा के कटक जिले के सरकारी एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से एक नवजात चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि बच्चा चोरी करने वाले दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है। अस्पताल में एक महिला उपचार के लिए भर्ती हुई थी, लेकिन वह डिस्चार्ज के दौरान फर्जी कागजात दिखाकर आईसीयू में भर्ती एक बच्चे को चोरी कर ले गई। 
विज्ञापन


कटक के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने बताया कि बच्चा चोरी की घटना सोमवार शाम को हुई और दंपति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद महिला ने दावा किया कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। उसने अपनी बात को साबित करने के लिए अस्पताल का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट भी दिखाया। पिनाक मिश्रा और अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि  डिस्चार्ज सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया। सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो उसमें महिला अस्पताल के आईसीयू से एक नवजात को लेकर बाहर निकलती हुई दिखाई दी। 

उन्होंने बताया कि महिला ने आईसीयू में यह कहकर प्रवेश किया कि उसके नवजात का इलाज वहां चल रहा है। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी अविनाश राउत ने बताया कि पुरी जिले की एक महिला को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार को उसने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। चूंकि दो नवजात शिशुओं में से एक को पीलिया से पीड़ित पाया गया था, उसे सोमवार शाम को इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया। आईसीयू से नवजात के चोरी होने के दस मिनट बाद ही अस्पताल की नर्सों ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला द्वारा दिखाए गए डिस्चार्ज सर्टिफिकेट जांच करने पर नकली पाए गए। नवजात चोरी करने वाली महिला से प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि अस्पताल ने मंगलबाग पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी और दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें